Homeन्यूज़Assam 10th Result 2025: इंतजार खत्म, जानें कैसे और कहां करें चेक

Assam 10th Result 2025: इंतजार खत्म, जानें कैसे और कहां करें चेक

Date:

Share post:

इंतजार हुआ खत्म! असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज यानी 11 अप्रैल 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल लाखों छात्रों ने HSLC (कक्षा 10वीं) की परीक्षा दी थी और सभी को बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार था।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘HSLC Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

SMS के जरिए भी देखें रिजल्ट:

अगर वेबसाइट स्लो चल रही हो या इंटरनेट की दिक्कत हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
फ़ॉर्मेट: ASSAM10 <Roll Number>
भेजें इस नंबर पर: 56263

इस साल का प्रदर्शन:

असम बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस साल कुल 4 लाख से अधिक छात्रों ने HSLC परीक्षा दी थी। पास प्रतिशत इस बार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। टॉपर्स की सूची भी जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

क्या कहा बोर्ड ने?

SEBA (Board of Secondary Education, Assam) के चेयरमैन ने कहा “हमने समय से रिजल्ट घोषित करने की कोशिश की ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग में कोई परेशानी न हो। सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

Related articles

बिहार न्यूज़: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, “सत्ता में बैठे लोग लूट रहे सरकारी खजाना”

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव...

टोक्यो के यें फेमस स्थल जो परंपरा और आधुनिकता का है अद्भुत संगम

टोक्यो, जापान की राजधानी, अपनी तेज़ रफ्तार जीवनशैली, तकनीकी चमत्कारों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।...

वर्ल्ड लिवर डे 2025: 30 से कम उम्र के युवाओं में लिवर रोगों का बढ़ता खतरा, क्या पीलिया है शुरुआती संकेत?

हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाने वाला  वर्ल्ड लिवर डे  इस बार "Food is Medicine" थीम के...

ट्रैफिक रडार उपकरणों के लिए नए नियम 1 जुलाई से लागू, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए...