पालक सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। पोषक तत्वों से भरपूर पालक का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है।

इसका नियमित सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।.

पालक का जूस आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पालक आपके रक्त में अल्कलाइन स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है।

पालक में भरपूर फाइबर होता है,जो पाचन में मदद करता है 

 पालक के जूस में क्लोरोफिल, फ्लेवोनोइड्स और ल्यूटिन होते हैं, जो कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

पालक का जूस त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसे पीने से त्वचा कोमल और हाइड्रेट रहती है।

पालक में भरपूर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।