डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से कम हो जाते हैं, जिससे मरीज की इम्युनिटी बहुत कमजोर हो जाती है।

इन दिनों डेंगू तेजी से फैल रहा है। डेंगू के बाद सबसे खतरनाक होता है प्लेटलेट्स का कम होना।

पपीते के पत्तों में एसिटोजेनिन नामक फाइटोकेमिकल होता है, जो डेंगू के मरीजों के घटते प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ा सकता है।

रात में एक मुट्ठी मुनक्का पानी में भिगो दें और सुबह डेंगू के मरीज को दें। इससे शरीर में घटती प्लेटलेट्स बढ़ने लगती हैं।

डेंगू के मरीज को संतरा, आंवला, नींबू और शिमला मिर्च खिलाएं। इन्हें खाने से प्लेटलेट्स बढ़ सकते हैं।

डेंगू के मरीज को रोज अनार देने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ सकते हैं।

डेंगू के मरीजों को अक्सर कीवी खाने की सलाह दी जाती है, जो एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

डेंगू के मरीजों को पालक खाने की सलाह दी जाती है। इसमें फोलेट होता है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने और कोशिकाओं की वृद्धि में मदद करता है।