शरीर में कमजोरी किस विटामिन की कमी से होती है?

कई बार लोगों को कमजोरी महसूस होती है। ऐसा शरीर में विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से कमजोरी की समस्या होती है?

कमजोरी की समस्या

खानपान में बदलाव अक्सर लोगों के खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होन पर विटामिन की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

विटामिन की कमी शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से समस्या और बढ़ जाती है।

विटामिन बी12 की कमी शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है। विटामिन बी12 ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाए रखने में मददगार है।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मछली, अंडा, साबुत अनाज और मीट खाना चाहिए। इससे तेजी से विटामिन की पूर्ति होने लगती है।

विटामिन डी की कमी इस विटामिन की कमी से भी कमजोरी की समस्या होती है। विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और चलने में परेशानी होने लगती है।

विटामिन डी को पूरा करना इस विटामिन की कमी को पूरा करने के रोजाना धूप में बैठना चाहिए। इसके अलावा दूध, दही और संतरे का जूस जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

पर्याप्त नींद लें कई बार नींद पूरी न होने से भी थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है।