तुलसी का पौधा आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ाता है, लेकिन गलत दिशा में लगाने से इसके फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

तुलसी का पौधा गलत दिशा में लगाने पर जल्दी सूख जाता है।

सूखा तुलसी का पौधा घर में दरिद्रता की निशानी है। जिन घरों में तुलसी सूखती है, वहां पैसे की कमी बढ़ती जाती है।

मां लक्ष्‍मी की कृपा बनाए रखने के लिए तुलसी का सही दिशा में होना जरूरी है।

वास्‍तु में तुलसी की दिशा का विशेष महत्‍व है।

अगर तुलसी का पौधा सही दिशा और उचित जगह पर रखा जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर जी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है।

वास्‍तु के अनुसार, तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस दिशा में पितरों का वास होता है, और यहां तुलसी लगाने पर वह सूख जाता है।