काकोरा केवल मानसून के मौसम में उपलब्ध होता है, इसलिए यह मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से हमारी सुरक्षा करता है।

इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है। 100 ग्राम काकोरा में केवल 17 कैलोरी होती है, इसलिए यह वजन घटाने में काफी लाभदायक होता है।

काकोरा की सब्जी एंटी-एलर्जिक होती है। यह मौसमी खांसी, सर्दी, और कफ से बचाती है।

 काकोरा की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद प्रभावी है। काकोरा को इंसुलिन प्लांट भी कहा जाता है।

काकोरा में कैरोटोनोएड और ल्यूटिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं।

 काकोरा खाने से कैंसर और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है।

इसमें विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

जो फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालते हैं, इसलिए यह कैंसर के खतरे को कम करता है।