बासी Roti खाना कितना सही?

बासी रोटी

अगर आप रात की रोटी को सही तरीके से स्टोर करते हैं और इसे बनाने के 12 घंटे के अंदर-अंदर खा लेते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं।

बासी रोटी खाएं या नहीं

रात में बनी हुई रोटी को 12 घंटे के भीतर खाना सही माना जाता है। बासी टोटी में मोजूद पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

वजन करे कंट्रोल

बासी रोटी में कैलोरी और फैट कम मात्रा में होता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इसी के चलते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

अगर आप दूध में बासी टोटी डालकर खाते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

शरीर का तापमान करे संतुलित

बासी रोटी का दूध के साथ सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

पेट के लिए अच्छा

बासी रोटी का सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

कब्ज से राहत

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इससे मल त्यागने में आसानी होती है। साथ ही, एसिडिटी से भी राहत मिलती है।