सेब से भी ज्यादा फायदेमंद है इसका छिलका, कई बीमारियां करता है दूर

सेब

रोजाना एक सेब खाकर हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन सेब से भी ज्यादा फायदेमंद इसका छिलका होता है।

सेब के छिलके

सेब के छिलके में विटामिन्स, फाइबर और मिनरला जैसे कई जरूरी पोषक पोषक तत्त्व पाए जाते है. जो स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है।

छिलका सहित सेब

रोजाना छिलका सहित सेब खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेब के छिलका से फायदे

आज हम आपको सेब के छिलका के सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

वजन कम करे

सेब के छिलके में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

विटामिन-Aऔर C

सेब के छिलके में विटामिन-Aऔर विटामिन- C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-A आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है और विटामिन-सी C इम्यूनिटी दूस्ट करता है।

हृदय रखे स्वस्थ

सेब के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है।

कोशिकाओं के लिए फायदेमंद

सेब के छिलके में फ्लेवनॉयड्स और फेनोलिक एसिड गुण पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री- रेडिकल्स से बचाव करते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए सेब का छिलका काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करता है।