HomeUncategoriesराहुल गांधी की डिग्री देख आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां जानें कितने हैं पढ़े-लिखे?

राहुल गांधी की डिग्री देख आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां जानें कितने हैं पढ़े-लिखे?

Date:

Share post:

राहुल गांधी के बचपन के दौरान, उनके पढ़ाई का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देहरादून रहा है, जैसा कि कांग्रेस की वेबसाइट पर दर्शाया गया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इन ही शहरों से प्राप्त की थी। बाद में, सुरक्षा के कारण, वह अपनी पढ़ाई को घर पर ही जारी रखने लगे। राहुल ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातकीय शिक्षा पूरी की और उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गए, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने 1994 में ग्रेजुएट की उपाधि हासिल की।

पिछले चुनावों के नामांकन के समय हलफनामे में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने 1995 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलेपमेंटल स्टडीज (Developmental Studies) में एमफिल यानी मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है।

राजनीति में प्रवेश करने से पहले, राहुल गांधी ने एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मॉनिटर ग्रुप में लंदन में काम किया था। इसके बाद, 2002 में उन्हें मुंबई स्थित टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग फर्म बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया था।

मार्च 2004 में राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में एंट्री की। अपने पिता राजीव गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़कर, राहुल गांधी ने शानदार जीत हासिल की, जहां राहुल एक लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। राहुल गांधी को 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का पद मिला। इसके बाद लोकसभा 2019 के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली। जिस पर हार की जिम्मेदार लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ दे दिया। 2019 में लड़े गए आखिरी चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की नेट वर्थ 15.17 करोड़ रुपये है। उनके पास 15.89 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके नाम 72.02 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।

Related articles

Faizabad Tourism: इतिहास की गलियों से होकर गुजरता है फैजाबाद, जानिए क्या-क्या है यहां घूमने लायक

फैजाबाद, उत्तर प्रदेश का वो ऐतिहासिक शहर है, जिसकी गलियों में आज भी नवाबी दौर की महक...

New Phone Launch: ₹7,999 में आया धमाकेदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से लैस!

Lava Storm Play 5G को भारत में शुक्रवार को MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया,...

Oil Price Hike: ईरान पर इजरायल के हमले से तेल कीमतों में लगी आग, 6% से ज्यादा का उछाल! भारत पर दिखेगा बड़ा असर?

मध्य पूर्व में तनाव गहराने के साथ ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी...

NEET UG 2025 Result: कल जारी हो सकता है नीट यूजी का रिजल्ट, यहां जानें चेक करने का तरीका

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। NEET UG 2025 का रिजल्ट...