HomeUncategoriesचेरापूंजी घूमने की सोच रहे हैं? जानिए यहां की सबसे खूबसूरत जगह, जो आपका दिल जीत लेगी!

चेरापूंजी घूमने की सोच रहे हैं? जानिए यहां की सबसे खूबसूरत जगह, जो आपका दिल जीत लेगी!

Date:

Share post:

अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून और शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो  चेरापूंजी आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पहाड़ों, झरनों और बादलों से घिरे इस राज्य को यूं ही “बादलों का घर” नहीं कहा जाता। चेरापूंजी धरती का स्वर्ग। चेरापूंजी को दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में गिना जाता है। यहां की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे झरने, रहस्यमयी गुफाएं और लिविंग रूट ब्रिज जैसी अनोखी चीजें इसे बेहद खास बनाती हैं। तो चलिए जानते है कि, चेरापूंजी में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहें कौन सी है-

 नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात, जिसकी ऊंचाई करीब 1,100 फीट है। इसका नजारा देखकर आपकी आंखें ठहर जाएंगी।

लिविंग रूट ब्रिज

यह पुल पेड़ों की जड़ों से बना हुआ है, जो सौ से ज्यादा साल पुराना है। यह मानव और प्रकृति के बीच के अनोखे संबंध का प्रतीक है।

मावस्माई केव्स

प्राकृतिक रूप से बनी limestone की यह गुफाएं बेहद रोमांचक हैं। यहां अंदर जाकर एक रहस्यमय दुनिया का अहसास होता है।

सेवन सिस्टर्स फॉल्स

सात झरनों का एक साथ गिरना एक अद्भुत दृश्य बनाता है, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

घूमने का सही समय

  • अक्टूबर से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम साफ और ठंडा रहता है।

ट्रैवल टिप्स

  • छाता और रेनकोट साथ लेकर जाएं, क्योंकि यहां बारिश कभी भी शुरू हो सकती है।
  • ट्रेकिंग शूज़ ज़रूर पहनें, क्योंकि कई जगह पैदल घूमना होता है।
  • लोकल Khasi फूड ज़रूर ट्राई करें।

अगर आप चेरापूंजी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी लिस्ट में इन सभी जगाहों को ऊपर रखें। यहां की हर एक चीज़ में प्रकृति का जादू है। चाहे आप नेचर लवर हों, एडवेंचर के दीवाने या सिर्फ शांति चाहते हों चेरापूंजी हर तरह से आपको एक यादगार अनुभव देगा।

Related articles

Healthy Lifestyle: 30 की उम्र में झुर्रियां और मसल्स कमजोरी का खतरा, इन आदतों से बनाएं दूरी

30 से 35 की उम्र के बीच शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इनमें चेहरे...

Bihar Travel: विदेशी सैलानियों के बीच लोकप्रिय हो रहा वैशाली का विश्व शांति स्तूप

बिहार के वैशाली जिले में स्थित विश्व शांति स्तूप इन दिनों विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र...

टॉम ब्रूस न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए अब पूर्व खिलाड़ी बन गए हैं. इस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के एक अनुभवी खिलाड़ी ने सबको हैरान करते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम बदल दी है।...

फैन को धक्का मारने पर जया बच्चन फिर विवादों में, वायरल वीडियो पर बॉलीवुड में मिली-जुली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का गुस्सा एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर...