Homeन्यूज़टल गया एक और विमान हादसा, एअर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट से टकराया पक्षी; रिटर्न जर्नी कैंसिल

टल गया एक और विमान हादसा, एअर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट से टकराया पक्षी; रिटर्न जर्नी कैंसिल

Date:

Share post:

दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार (20 जून, 2025) को एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट की रिटर्न जर्नी कैंसिल करनी पड़ी। एअरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी के टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला।

एअर इंडिया का कहना है कि फिलहाल विमान को रोक दिया गया है और इंजीनियरिंग की टीम इसकी गहन जांच कर रही है। बयान में कहा गया, “पुणे से दिल्ली के लिए 20 जून को निर्धारित उड़ान संख्या AI2470 को पक्षी टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसका पता विमान के पुणे में सुरक्षित लैंडिंग के बाद चला।”

एअरलाइन ने यह भी कहा कि वह फंसे हुए यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि कैंसिलेशन या कॉम्प्लीमेंट्री रिशेड्यूलिंग पर यात्रियों को रिफंड की पेशकश भी की जा रही है, अगर वो इसका विकल्प चुनते हैं। साथ ही, यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Related articles

Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल! TCS के कमजोर रिजल्ट ने गिराया सेंसेक्स, 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो हरे निशान में हुई, लेकिन कुछ ही...

Shiv Bhakti Song: सावन की शुरुआत पर रिलीज हुआ ‘रुद्र-शक्ति’ का दूसरा गाना, शिव भक्ति में डूबे दिखे अक्षरा सिंह-विक्रांत सिंह राजपूत।

सावन 2025 की पावन शुरुआत के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खास तोहफा सामने...

Qatar Tourism: कतर घूमने जा रहे हैं? ये 8 जगहें जरूर देखें–यहां परंपरा भी है और फ्यूचर भी

कतर (Qatar), खाड़ी देशों में एक तेजी से उभरता हुआ टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। FIFA World Cup...

Electric SUV India: भारत में दस्तक देने को तैयार वोल्वो EX30, कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV – जानें रेंज और फीचर्स

स्वीडिश ऑटोमेकर वोल्वो जल्द ही भारत में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV EX30 लॉन्च करने जा रही है।...