Homeट्रेवलVisa Free Countries For Indians: भारतीयों को इन देशों में घूमने के लिए अब वीज़ा की जरूरत नहीं, सिर्फ...

Visa Free Countries For Indians: भारतीयों को इन देशों में घूमने के लिए अब वीज़ा की जरूरत नहीं, सिर्फ पासपोर्ट से मिलेगा एंट्री!

Date:

Share post:

भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है! अब विदेश यात्रा करना और भी आसान हो गया है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां भारतीयों को वीज़ा की जरूरत नहीं है या वीज़ा ऑन अराइवल मिल जाता है। इसका मतलब यह है कि इन देशों में सिर्फ पासपोर्ट के दम पर घूम सकते हैं – वो भी बिना किसी लंबी कागज़ी प्रक्रिया के।

भारत का पासपोर्ट इंटरनेशनल लेवल पर धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसकी वजह से वीज़ा-फ्री और वीज़ा ऑन अराइवल देशों की लिस्ट में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

वीज़ा-फ्री यात्रा की अनुमति देने वाले प्रमुख देश:

1. नेपाल और भूटान

इन दोनों पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिक बिना वीज़ा और बिना पासपोर्ट भी सिर्फ वोटर आईडी कार्ड से ट्रैवल कर सकते हैं।

2. मॉरीशस

भारतीयों को यहां 90 दिनों तक वीज़ा-फ्री एंट्री मिलती है। बीच, वॉटरस्पोर्ट्स और लग्जरी ट्रैवल का बेहतरीन ऑप्शन।

3. फिजी

फिजी में भारतीयों को 120 दिनों तक वीज़ा फ्री स्टे की इजाज़त है।

4. मालदीव

पर्यटकों के लिए पॉपुलर मालदीव भारतीयों को 90 दिनों तक वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।

5. इंडोनेशिया

यहां भारतीय नागरिक बिना वीज़ा के 30 दिनों तक रह सकते हैं। बाली और जकार्ता जैसी जगहें काफी लोकप्रिय हैं।

6. सेशेल्स

इंडियन ट्रैवलर्स को ट्रैवल ऑथराइजेशन के आधार पर यहां एंट्री मिलती है।

7. सर्बिया

भारतीय पासपोर्ट धारकों को 30 दिनों तक वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है।

8. जमैका, हैती, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

ये कैरेबियाई देश भारतीय टूरिस्ट्स को वीज़ा फ्री या ईज़ी वीज़ा पॉलिसी के तहत एंट्री देते हैं।

वीज़ा ऑन अराइवल वाले लोकप्रिय देश:

  • थाईलैंड
  • श्रीलंका (ETA required)
  • केन्या
  • तंजानिया
  • लाओस
  • जॉर्डन
  • बोलीविया

क्यों है ये खबर खास?

विदेश यात्रा के लिए भारतीयों को पहले काफी पापड़ बेलने पड़ते थे – लंबी वीज़ा प्रोसेसिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंटेशन। लेकिन अब भारत के मजबूत होते पासपोर्ट की वजह से टूरिज्म, स्टूडेंट्स और बिज़नेस ट्रैवल के लिए दरवाजे खुलते जा रहे हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...