हॉट एयर बैलून एक रोमांचक गतिविधि है जो भारतीय और विदेशी यात्रियों के बीच पसंद की जाती है, भारत में हॉट एयर बैलून राइड: टॉप 9 अद्भुत स्थान।
![Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/places-for-hot-air-balloon-rides-in-india.webp)
मध्य प्रदेश
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी, हॉट एयर बैलून राइड करने के लिए उत्कृष्ट स्थान है। झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध, भोपाल में यह गतिविधि काफी लोकप्रिय है। राइड की कीमत लगभग 2-3 हजार के बीच होती है और यह लगभग 2 घंटे की होती है। यहां आप परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ मस्ती कर सकते हैं।
![Madhya Pradesh Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo.webp)
राजस्थान
जयपुर, राजस्थान की राजधानी, पिंक सिटी के नाम से मशहूर हैं, यह हॉट एयर बैलून राइड के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यहां से आप ऐतिहासिक महल, किले और झीलों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। जयपुर में लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान होती है। राइड की कीमत लगभग 4,000 से 5,000 रुपये के बीच होती है और समय 60 मिनट का होता है।
![Rajasthan Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-1.webp)
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का आगरा शहर हॉट एयर बैलून राइड के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस राइड के दौरान आप ताजमहल और उसके आसपास की खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं। आगरा में यह राइड लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर होती है और यहां की कीमत लगभग 1,000 से 2,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। राइड का समय लगभग 30 मिनट होता है।
![Uttar Pradesh Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-2.webp)
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मनाली हॉट एयर बैलून राइड के लिए श्रेष्ठ स्थानों में से एक है। यहाँ अविश्वसनीय और अद्भुत नजारे हैं, जो रूबरू होने के लायक हैं। भारत में इससे बेहतर जगह कोई नहीं है। मनाली की वादियों में बैलून राइड की कीमत लगभग 1,000 से 2,000 रुपये प्रति व्यक्ति है और समय लगभग 1 घंटा होता है।
![Himachal Pradesh Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-3.webp)
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के आसपास हॉट एयर बैलून राइड का आनंद परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ लोनावाला में ले सकते हैं। यहां बैलून की सवारी लगभग 60 मिनट तक की होती है और कीमत लगभग 4,000 से 5,000 रुपये है। इस राइड की ऊचाई लगभग 4,000 फीट होती है।
![Maharastra Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-4.webp)
कर्नाटक
दक्षिण भारत में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का भी मज़ा लेना चाहते हैं? तो कर्नाटक के हम्पी शहर में पहुंचें। हम्पी में स्मारकों और गुफा स्थलों को हजारों मीटर ऊपर से देखने का इससे बेहतर तरीका नहीं मिलेगा। बैलून राइड यहां के लोगों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है, जिसकी कीमत लगभग 5,000 से 6,000 रुपये होती है। यह लगभग 60 मिनट का आनंद है।
![Karnatka Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-5.webp)
गोवा
समुद्र तट के किनारे हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठाना चाहते हैं? तो आप गोवा जा सकते हैं। यहां समुद्र के ऊपर से सभी शानदार नजारे और असीम समुद्री सीमाएं आकाश से देखी जा सकती हैं। अक्टूबर से मार्च के बीच का समय बैलून राइड के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
![Goa Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-6.webp)
दिल्ली एनसीआर
दिल्ली एनसीआर में भी आप हॉट एयर बैलून राइड का मज़ा उठा सकते हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के नजदीक दमदमा लेक में इस रोमांचक राइड का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। लगभग 60 मिनट के इस राइड की कीमत लगभग 4,000 से 5,000 रुपये होती है।
![Dehli-NCR Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-7.webp)
दार्जिलिंग
अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की वादियों में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का आनंद लेना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग से कोई बेहतरीन जगह नहीं है। यहां आप बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षक चोटियों को बादलों के ऊपर से देख सकते हैं।
![Darjeeling Hot Air Balloon](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/popular-places-for-hot-air-ballo-8.webp)