Homeटेक-गैजेट्सSmart TV हो गया हैंग? ये 5 ट्रिक आज़माओ, स्पीड देखकर चौंक जाओगे!"

Smart TV हो गया हैंग? ये 5 ट्रिक आज़माओ, स्पीड देखकर चौंक जाओगे!”

Date:

Share post:

अगर आपका Smart TV बार-बार हैंग हो रहा है, ऐप्स धीमे चल रहे हैं या फिर रिमोट का रिस्पॉन्स टाइम सुस्त हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। स्मार्टफोन की तरह ही, स्मार्ट टीवी भी समय के साथ स्लो हो सकता है – लेकिन कुछ आसान हैक्स से आप उसे फिर से सुपरफास्ट बना सकते हैं।

यहां जानिए वो 5 स्मार्ट हैक्स जो आपके टीवी को देंगे नई रफ्तार:

Cache Clear करें (TV का “जादू” बटन):

हर ऐप आपके टीवी में कैश डेटा स्टोर करता है, जो धीरे-धीरे सिस्टम को स्लो कर देता है। सेटिंग्स > ऐप्स > स्टोरेज > कैश क्लियर हफ्ते में एक बार यह करना स्मार्ट है।

ऑटो अपडेट्स बंद करें:

बैकग्राउंड में ऐप्स या सॉफ्टवेयर अपडेट्स टीवी को हैंग कर सकते हैं। सेटिंग्स में जाकर “Auto-Update Apps” को OFF करें।

अनवांटेड ऐप्स करें ninstall: जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे, वो सिर्फ स्टोरेज खा रहे हैं।Uninstall करें और RAM को फ्री रखें।

TV को करें रिस्टार्ट या Power Reset:

सिर्फ रिमोट से OFF करने से TV पूरी तरह बंद नहीं होता। TV को 1 मिनट तक unplug करके दोबारा प्लग इन करें – यह RAM को रिफ्रेश करता है।

लाइटवेट लॉन्चर का इस्तेमाल करें (जैसे मोबाइल में Nova Launcher):

अगर आपका TV Android-बेस्ड है, तो आप लाइटवेट थर्ड-पार्टी लॉन्चर से इंटरफेस को तेज़ बना सकते है। Lean back Launcher या Simple TV Launcher ट्राय करें।

इन आसान हैक्स को आजमाएं और अपने Smart TV को दें नई जान। अब मूवी स्ट्रीमिंग, गेमिंग या यूट्यूब हर काम होगा स्मूद और सुपरफास्ट

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...