Homeटेक-गैजेट्सइंजीनियर के बनाए QR Code लॉकेट की मदद से अपनों से मिल सकेंगे लापता लोग

इंजीनियर के बनाए QR Code लॉकेट की मदद से अपनों से मिल सकेंगे लापता लोग

Date:

Share post:

हमारे रोज़ के अखबार गुमशुदा लोगों की खबरों से भरे रहते हैं। अक्सर, ऐसी सूचनाओं को देखकर हम उन परिवारों के प्रति सहानुभूति तो करते हैं लेकिन अगले ही पल महज एक तमाशबीन बनकर इसे भूल जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2023 की विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार, डिजिटल युग में भी भारत में हर महीने 64,851 लोग लापता हो जाते हैं। इन रिपोर्ट्स पर हैरान होने के बजाय मुंबई के अक्षय रिडलान ने इसके बारे में कुछ करने का फैसला किया और बनाया एक QR Code वाला लॉकेट।

पेशे से डाटा इंजीनियर अक्षय ने आधुनिकता और तकनीक का सहारा लेकर एक ऐसा QR पेंडेंट डिज़ाइन किया है जो डिमेंशिया और अल्जाइमर से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों यहाँ तक की दिव्यांग बच्चों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।
दरअसल, साल 2019 तक अक्षय UPSC की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वह रोज़ अख़बार पढ़ते थे और तभी उन्हें गुमशुदा लोगों की इस समस्या के बारे में पता चला।

Related articles

जितिया व्रत 2025: 14 सितंबर को रखा जाएगा जिउतिया, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला जितिया व्रत (Jitiya Vrat) इस साल 14...

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद, करिश्मा के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट...

दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है।...

Nepal Protest Live: काठमांडू में सुरक्षा के बीच भी Gen-Z का जोरदार विरोध जारी, तीन जिलों में लगा कर्फ्यू

नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ "जनरेशन-जी" (Gen-Z) का विरोध...

AIIMS में पहली बार हुआ भ्रूण दान, जैन दंपति ने दिखाई ह‍िम्मत, इससे र‍िसर्च को मिलेगी नई दिशा

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पहली बार भ्रूण दान का एक ऐतिहासिक मामला सामने आया...