Homeसक्सेस स्टोरीजब तक सफल न हो जाएं, तब तक किसी भी प्रलोभन में फंसकर रुकना नहीं चाहिए

जब तक सफल न हो जाएं, तब तक किसी भी प्रलोभन में फंसकर रुकना नहीं चाहिए

Date:

Share post:

ही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है जो किसी प्रलोभन में फंस कर रुकता नहीं है। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा की कोई संतान नहीं थी, वह बूढ़ा हो गया तो इस बात की चिंता होने लगी कि मेरे बाद इस राज्य को कौन संभालेगा?

राजा ने अपने गुरु से पूछा इस समस्या का हल पूछा। गुरु ने कहा कि राजन् अपनी प्रजा में से किसी योग्य व्यक्ति को उत्तराधिकारी बना देना चाहिए। ये बात राजा को समझ आ गई, उसने अपने मंत्री से कहा कि प्रजा के बीच ये घोषणा करवा दें कि कल जो भी व्यक्ति सूर्यास्त से पहले मुझसे मिलने राज महल तक आ जाएगा, उसे इस राज्य का उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा। ये बात सुनकर मंत्री ने कहा कि महाराज ये तो बहुत ही आसान है, पूरी प्रजा ही राजा बनने के लिए यहां पहुंच जाएगी।

राजा ने कहा कि ऐसा नहीं होगा, मुझ तक सिर्फ योग्य व्यक्ति ही पहुंचेगा। आप घोषणा करवा दीजिए। मंत्री ने राजा की आज्ञा का पालन किया और प्रजा तक संदेश पहुंचा दिया। अगले दिन बड़ी संख्या में लोग उत्तराधिकारी बनने के लिए राज महल की ओर निकल पड़े। महल के बाहर राजा ने एक बड़े मेले का आयोजन किया था।

मेले में शराब थी, नाच-गाना हो रहा था, तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान थे। कई तरह के खेल वहां हो रहे थे। पूरी प्रजा उस मेले में ही उलझ गई। अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से लोग मजा लेने लगे। सभी ये बात भूल गए कि उन्हें राजा से मिलने जाना है। 

तभी वहां एक युवक ऐसा आया जो इन प्रलोभनों में नहीं फंसा, उसे सिर्फ अपने लक्ष्य तक पहुंचना था। वह सीधे राज महल की ओर चल दिया। मुख्य द्वार पर दो पहरेदार खड़े थे। उन्होंने युवक को रोका, लेकिन वह किसी तरह उनसे बचकर राज महल में प्रवेश कर गया। अंदर पहुंचते ही उसे राजा, मंत्री और उनके मिल गए। राजा ने उस युवक को राज्य का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया।

Related articles

रोहिणी में डॉग लवर्स का हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी – नसबंदी केंद्र पर कुत्तों की मौत का आरोप

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में उस समय हंगामा हो गया जब डॉग लवर्स ने आवारा कुत्तों के लिए...

John Abraham: आवारा कुत्तों को छोड़ेने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जॉन अब्राहम का रिएक्शन, कहा – मैं आभारी हूं

 जॉन अब्राहम ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का आभार व्यक्त किया है, जिसमें दिल्ली के...

Actress Who Left Acting: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, अब खेतों में बना रहीं हैं अपनी नई जिंदगी

मनोरंजन जगत में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपनी लोकप्रियता के शिखर पर अचानक इंडस्ट्री को अलविदा...

Bihar Election: तेजस्वी यादव पर FIR, PM मोदी के खिलाफ पोस्ट शेयर करने पर बढ़ी मुश्किलें

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि महज...