Homeसक्सेस स्टोरीजब तक सफल न हो जाएं, तब तक किसी भी प्रलोभन में फंसकर रुकना नहीं चाहिए

जब तक सफल न हो जाएं, तब तक किसी भी प्रलोभन में फंसकर रुकना नहीं चाहिए

Date:

Share post:

ही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है जो किसी प्रलोभन में फंस कर रुकता नहीं है। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा की कोई संतान नहीं थी, वह बूढ़ा हो गया तो इस बात की चिंता होने लगी कि मेरे बाद इस राज्य को कौन संभालेगा?

राजा ने अपने गुरु से पूछा इस समस्या का हल पूछा। गुरु ने कहा कि राजन् अपनी प्रजा में से किसी योग्य व्यक्ति को उत्तराधिकारी बना देना चाहिए। ये बात राजा को समझ आ गई, उसने अपने मंत्री से कहा कि प्रजा के बीच ये घोषणा करवा दें कि कल जो भी व्यक्ति सूर्यास्त से पहले मुझसे मिलने राज महल तक आ जाएगा, उसे इस राज्य का उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा। ये बात सुनकर मंत्री ने कहा कि महाराज ये तो बहुत ही आसान है, पूरी प्रजा ही राजा बनने के लिए यहां पहुंच जाएगी।

राजा ने कहा कि ऐसा नहीं होगा, मुझ तक सिर्फ योग्य व्यक्ति ही पहुंचेगा। आप घोषणा करवा दीजिए। मंत्री ने राजा की आज्ञा का पालन किया और प्रजा तक संदेश पहुंचा दिया। अगले दिन बड़ी संख्या में लोग उत्तराधिकारी बनने के लिए राज महल की ओर निकल पड़े। महल के बाहर राजा ने एक बड़े मेले का आयोजन किया था।

मेले में शराब थी, नाच-गाना हो रहा था, तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान थे। कई तरह के खेल वहां हो रहे थे। पूरी प्रजा उस मेले में ही उलझ गई। अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से लोग मजा लेने लगे। सभी ये बात भूल गए कि उन्हें राजा से मिलने जाना है। 

तभी वहां एक युवक ऐसा आया जो इन प्रलोभनों में नहीं फंसा, उसे सिर्फ अपने लक्ष्य तक पहुंचना था। वह सीधे राज महल की ओर चल दिया। मुख्य द्वार पर दो पहरेदार खड़े थे। उन्होंने युवक को रोका, लेकिन वह किसी तरह उनसे बचकर राज महल में प्रवेश कर गया। अंदर पहुंचते ही उसे राजा, मंत्री और उनके मिल गए। राजा ने उस युवक को राज्य का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया।

Related articles

Rupee Vs Dollar: रुपए की उड़ान से चौंके बाजार, डॉलर में गिरावट से भारत को मिल सकता है फायदा

जुलाई महीने के पहले कारोबारी दिन रुपए का डंका पूरे एशिया में बजता हुआ दिखाई दिया. रुपए ने...

Behind the Story: ठेले वाले की बेटी तहरीन फातमा बनी रांची की टॉपर, 97.40% अंकों के साथ IAS बनने का सपना

‘मुस्कुराहट मेरे होठों पर उभर आती है, जब मेरी बेटी स्कूल से घर आती है…’. आंखों में आंसू...

Success Story: डॉक्टर से अफसर तक का सफर: गांव की हकीकत ने पुलकित बंसल को बनाया IAS का टॉपर

दिल्ली AIIMS से MBBS करने वाले पुलकित बंसल ने UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 155 हासिल...

ELI Scheme: 2 लाख करोड़ की मेगा योजना को हरी झंडी, करोड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार और नया भविष्य

देश के युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री...