Homeख़ेलYash Dayal Controversy: RCB के यश दयाल पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने FIR में पेश किए सबूत; हो सकती...

Yash Dayal Controversy: RCB के यश दयाल पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने FIR में पेश किए सबूत; हो सकती है 10 साल तक की जेल

Date:

Share post:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक युवती ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। युवती ने पुलिस को अपने दावों के समर्थन में कथित सबूत भी सौंपे हैं। इस मामले में यश दयाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

खबरों की मानें तो, यश का अफेयर किसी महिला के साथ था। करीब 10 साल वह दोनों रिलेशनशिप में रहें । यश ने महिला को झूठा शादी का वादा किया और शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने आरोपों के संदर्भ में व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो जैसे सबूत भी पेश किए हैं, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है.

वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही क्रिकेटर को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। इस घटना के सामने आने के बाद यश दयाल की क्रिकेटिंग छवि को गहरा झटका लगा है। RCB की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामला संवेदनशील है और अगर आरोप सिद्ध होते हैं, तो यश दयाल को जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है, जिससे उनका करियर भी संकट में आ सकता है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...