Homeख़ेलयशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

यशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

Date:

Share post:

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट में अपने शानदार प्रर्दशन से सभी लोगों का दिल जीता है। यशस्वी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की बुलंदियों को छुआ है। वही यशस्वी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बताते चले कि, यशस्वी जायसवाल, एक युवा क्रिकेटर जिसने मुंबई में गोलगप्पे बेचकर और मैदानों में संघर्ष करते हुए अपना करियर बनाया, अब मुंबई की टीम को छोड़ने की तैयारी में हैं। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है।

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है, जिससे वे गोवा के लिए खेल सकें। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है, जो उनके इस फैसले का मुख्य कारण माना जा रहा है। यशस्वी ने 2019 में मुंबई के लिए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई छोड़कर गोवा की टीम में शामिल हुए थे। यशस्वी के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में काफी हलचल पैदा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यशस्वी अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला ले रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के इस फैसले से उनके फैन्स में अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके इस कदम को उनके करियर के लिए सही मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग मुंबई के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं।

इस खबर ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे यशस्वी का एक साहसिक कदम मान रहे हैं, जो उन्हें एक लीडर के रूप में विकसित होने का मौका देगा। वहीं, कुछ लोग इसे मुंबई के प्रति उनकी बेवफाई के रूप में देख रहे हैं, जिसने उन्हें एक स्टार बनाने में मदद की।

यशस्वी जायसवाल का यह फैसला उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे गोवा में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वे अपनी नई टीम को सफलता दिला पाते हैं।

Related articles

Bihar Election 2025 Update: 2028 तक लालू यादव रहेंगे RJD अध्यक्ष, राबड़ी-तेजस्वी ने खोला सियासी मोर्चा!

बिहार की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया।...

Success Story: 48 लाख की नौकरी छोड़ बनीं IPS, जानिए कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ अंजलि विश्वकर्मा, जिनकी सख्ती से हिले नेता जी!”

कानपुर में एक क्रिकेट मैच के दौरान, एक महिला IPS अफसर और बीजेपी MLC अरुण पाठक के बीच...

Natural Hair Care: बाल झड़ रहे हैं? तो रोज़ाना पिएं चुकंदर और आंवला का जूस, असर दिखेगा हफ्तों में!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खान-पान और प्रदूषण की वजह से बालों का झड़ना एक आम...

Visa Free Countries For Indians: भारतीयों को इन देशों में घूमने के लिए अब वीज़ा की जरूरत नहीं, सिर्फ पासपोर्ट से मिलेगा एंट्री!

भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है! अब विदेश यात्रा करना और भी आसान हो गया है।...