Homeख़ेलयशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

यशस्वी जायसवाल का नया सफर, गोवा क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा

Date:

Share post:

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट में अपने शानदार प्रर्दशन से सभी लोगों का दिल जीता है। यशस्वी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की बुलंदियों को छुआ है। वही यशस्वी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बताते चले कि, यशस्वी जायसवाल, एक युवा क्रिकेटर जिसने मुंबई में गोलगप्पे बेचकर और मैदानों में संघर्ष करते हुए अपना करियर बनाया, अब मुंबई की टीम को छोड़ने की तैयारी में हैं। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है।

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है, जिससे वे गोवा के लिए खेल सकें। उन्हें गोवा की टीम से कप्तानी का प्रस्ताव मिला है, जो उनके इस फैसले का मुख्य कारण माना जा रहा है। यशस्वी ने 2019 में मुंबई के लिए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई छोड़कर गोवा की टीम में शामिल हुए थे। यशस्वी के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में काफी हलचल पैदा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यशस्वी अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला ले रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के इस फैसले से उनके फैन्स में अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके इस कदम को उनके करियर के लिए सही मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग मुंबई के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं।

इस खबर ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे यशस्वी का एक साहसिक कदम मान रहे हैं, जो उन्हें एक लीडर के रूप में विकसित होने का मौका देगा। वहीं, कुछ लोग इसे मुंबई के प्रति उनकी बेवफाई के रूप में देख रहे हैं, जिसने उन्हें एक स्टार बनाने में मदद की।

यशस्वी जायसवाल का यह फैसला उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे गोवा में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वे अपनी नई टीम को सफलता दिला पाते हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...