Homeन्यूज़Unhealthy Fastfood: फेवरेट बर्गर या पिज्जा बन सकता है बीमारी की जड़! 10 सबसे अनहेल्दी फास्ट फूड की लिस्ट...

Unhealthy Fastfood: फेवरेट बर्गर या पिज्जा बन सकता है बीमारी की जड़! 10 सबसे अनहेल्दी फास्ट फूड की लिस्ट आई सामने

Date:

Share post:

अगर आप बर्गर, पिज्जा, फ्राइड चिकन या चीज़ी सैंडविच के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए अलार्म से कम नहीं है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने अमेरिका की टॉप फास्ट फूड चेन पर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन ब्रांड्स के कई मील्स इतने ज्यादा कैलोरी, ट्रांस फैट और सोडियम से भरे होते हैं कि सिर्फ एक बार खाने से ही आपकी पूरे दिन की लिमिट पार हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ पॉपुलर फास्ट फूड मील्स में 1200 से 2000 कैलोरी, 80 ग्राम तक फैट और 2300mg से ज्यादा सोडियम होता है, जो कि किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार इस तरह का फास्ट फूड खाने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

10 सबसे अनहेल्दी फास्ट फूड आइटम्स में शामिल हैं:

  1. सुपर साइज बर्गर कॉम्बो
  2. डबल चीज़ बर्गर विद फ्राई
  3. डीप फ्राइड चिकन बकेट
  4. एक्स्ट्रा चीज़ पिज्जा स्लाइस
  5. शुगर लोडेड मिल्कशेक्स
  6. स्टफ्ड क्रस्ट पिज्जा
  7. बेकन-रैप्ड हॉट डॉग
  8. क्रीमी पास्ता बाउल
  9. फ्राइड चिकन सैंडविच
  10. XL फ्रेंच फ्राइज़ विद चीज़ सॉस

विशेषज्ञों की सलाह:

  • हफ्ते में एक से ज्यादा बार ऐसे फास्ट फूड से बचें।
  • घर का बना हेल्दी विकल्प चुनें।
  • लेबल चेक करें और कैलोरी इनटेक पर नजर रखें।
  • पानी अधिक पिएं और नियमित व्यायाम करें।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...