Homeन्यूज़PM Modi In Croatia: क्रोएशिया में बोले PM मोदी ,“आतंकवाद मानवता का दुश्मन”, भारतीय समुदाय से की मुलाकात, ऐतिहासिक...

PM Modi In Croatia: क्रोएशिया में बोले PM मोदी ,“आतंकवाद मानवता का दुश्मन”, भारतीय समुदाय से की मुलाकात, ऐतिहासिक दौरा

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यूरोपीय देश की पहली आधिकारिक यात्रा है। राजधानी जागरेब (Zagreb) में पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मंत्रोच्चारण, भारतीय सांस्कृतिक नृत्य और संगीत के साथ क्रोएशियाई धरती ने भारतीय प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान वैश्विक आतंकवाद, व्यापार, रक्षा सहयोग, शिक्षा और तकनीक जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह लोकतंत्र और सभ्य समाजों के मूल्यों के खिलाफ है। ऐसी ताकतों के खिलाफ हमें मिलकर लड़ना होगा।”

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और उन्हें भारत की उपलब्धियों और वैश्विक भूमिका की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय दुनियाभर में भारत की सांस्कृतिक और नैतिक पहचान को मजबूती दे रहा है। क्रोएशिया में हुए इस ऐतिहासिक दौरे को भारत और यूरोप के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी।

PM मोदी के 4 बड़े बयान….

1. भारत और क्रोएशिया दोनों लोकतंत्र जैसे मूल्यों से जुड़े हैं प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया की पहली यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए वहां की सरकार और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून और विविधता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं।

2. दोनों देशों के बीच डिफेंस, डिजिटल में साझेदारी बढ़ेगी दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से बढ़ाने का निर्णय लिया। रक्षा सहयोग योजना, व्यापार, फार्मा, कृषि, आईटी, डिजिटल व स्वच्छ तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाई जाएगी।

3. संस्कृति, शिक्षा और सहयोग को मजबूत किया जाएगा भारत-क्रोएशिया के सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। हिंदी चेयर की टाइमलाइन 2030 तक बढ़ाई गई है, 5 साल का सांस्कृतिक कार्यक्रम तय हुआ है और लोगों की आवाजाही के लिए मोबिलिटी समझौता जल्द होगा।

4. भारत-क्रोएशिया साझेदारी को और मजबूत करेंगे PM मोदी ने कहा कि क्रोएशिया में भले ही यह यात्रा छोटी है, लेकिन मुझे आपके शहर की संस्कृति, जीवनशैली और यहां के लोगों की गर्मजोशी का अनुभव हुआ। यहां मुझे अपनेपन का एहसास हुआ। हमने बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो भारत-क्रोएशिया साझेदारी को और मजबूत करेंगे और नए क्षेत्रों में मिलकर काम करने के रास्ते खोलेंगे।

Related articles

Monsoon Snacks: मॉनसून में बनाएं ये झटपट चटपटे पकवान, स्वाद के साथ मौसम को करें एंजॉय

बारिश की रिमझिम बूंदों के बीच गर्मागर्म चाय के साथ कुछ चटपटे और स्वादिष्ट पकवान मिल जाएं तो...

Lack of sleep and mental health: नींद की कमी बन सकती है मानसिक बीमारी की वजह, जानिए कैसे रखें दिमाग को हेल्दी।

क्या आप भी रातभर करवटें बदलते हैं? क्या आपकी नींद बार-बार टूटती है या पूरी नहीं हो पाती?...

New Phone Launch: Infinix Hot 60 5G+ में होगा स्मार्ट AI बटन, 11 जुलाई को होगा धमाकेदार लॉन्च

Infinix भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे Infinix Hot 60...

Panchayat Season-5: पंचायत सीजन 5 की हुई अनाउंसमेंट, जानें कब आएगा Amazon Prime पर

देश के सबसे पॉपुलर और दिल के करीब वेब शोज़ में से एक ‘पंचायत’ (Panchayat) अब अपने पांचवें...