Homeन्यूज़PM Modi In Croatia: क्रोएशिया में बोले PM मोदी ,“आतंकवाद मानवता का दुश्मन”, भारतीय समुदाय से की मुलाकात, ऐतिहासिक...

PM Modi In Croatia: क्रोएशिया में बोले PM मोदी ,“आतंकवाद मानवता का दुश्मन”, भारतीय समुदाय से की मुलाकात, ऐतिहासिक दौरा

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यूरोपीय देश की पहली आधिकारिक यात्रा है। राजधानी जागरेब (Zagreb) में पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मंत्रोच्चारण, भारतीय सांस्कृतिक नृत्य और संगीत के साथ क्रोएशियाई धरती ने भारतीय प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान वैश्विक आतंकवाद, व्यापार, रक्षा सहयोग, शिक्षा और तकनीक जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह लोकतंत्र और सभ्य समाजों के मूल्यों के खिलाफ है। ऐसी ताकतों के खिलाफ हमें मिलकर लड़ना होगा।”

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और उन्हें भारत की उपलब्धियों और वैश्विक भूमिका की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय दुनियाभर में भारत की सांस्कृतिक और नैतिक पहचान को मजबूती दे रहा है। क्रोएशिया में हुए इस ऐतिहासिक दौरे को भारत और यूरोप के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी।

PM मोदी के 4 बड़े बयान….

1. भारत और क्रोएशिया दोनों लोकतंत्र जैसे मूल्यों से जुड़े हैं प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया की पहली यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए वहां की सरकार और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून और विविधता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं।

2. दोनों देशों के बीच डिफेंस, डिजिटल में साझेदारी बढ़ेगी दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से बढ़ाने का निर्णय लिया। रक्षा सहयोग योजना, व्यापार, फार्मा, कृषि, आईटी, डिजिटल व स्वच्छ तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाई जाएगी।

3. संस्कृति, शिक्षा और सहयोग को मजबूत किया जाएगा भारत-क्रोएशिया के सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। हिंदी चेयर की टाइमलाइन 2030 तक बढ़ाई गई है, 5 साल का सांस्कृतिक कार्यक्रम तय हुआ है और लोगों की आवाजाही के लिए मोबिलिटी समझौता जल्द होगा।

4. भारत-क्रोएशिया साझेदारी को और मजबूत करेंगे PM मोदी ने कहा कि क्रोएशिया में भले ही यह यात्रा छोटी है, लेकिन मुझे आपके शहर की संस्कृति, जीवनशैली और यहां के लोगों की गर्मजोशी का अनुभव हुआ। यहां मुझे अपनेपन का एहसास हुआ। हमने बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो भारत-क्रोएशिया साझेदारी को और मजबूत करेंगे और नए क्षेत्रों में मिलकर काम करने के रास्ते खोलेंगे।

Related articles

Fashion Tips: इन 5 रंग के कपड़ों में दिखें स्लिम और स्टाइलिश, हर कोई मुड़-मुड़कर देखेगा

हर कोई चाहता है कि हमारा लुक अच्छा लगे और जब कोई हमें देखे तो बस देखता रहे....

Hair Care Tips: महंगे हेयर बोटॉक्स को कहें अलविदा, घर पर इन बीजों से बनाएं नैचुरल हेयर जेल

आजकल लोग हेयर बोटॉक्स, केराटिन और स्मूदनिंग ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, ताकि बाल स्मूद, शाइनी...

Amla Benefits: रोजाना एक आंवला खाने से मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे, डायटिशियन ने बताए हेल्थ सीक्रेट्स

आंवला यानी इंडियन गूजबेरी न सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी...

Bageshwar Dham Human Trafficking: बागेश्वर धाम से मानव तस्करी का आरोप, एंबुलेंस में जबरन बैठाई गईं महिलाएं, वीडियो वायरल

बागेश्वर धाम से प्रसिध्द पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लोगो...