Homeन्यूज़Glowing Skin Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, वो भी घर बैठे! अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Glowing Skin Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, वो भी घर बैठे! अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Date:

Share post:

अगर आप भी बिना मेकअप के दमकता और हेल्दी चेहरा चाहते हैं, तो बाजारू प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाना ज्यादा असरदार और सुरक्षित हो सकता है। प्राचीन आयुर्वेद और घरेलू रसोई में ऐसे कई उपाय छिपे हैं जो चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।

यहां जानिए कुछ सुरक्षित, सस्ते और असरदार घरेलू उपाय, जो नियमित रूप से अपनाने पर आपकी स्किन को चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं:

1. हल्दी और बेसन का पैक

  • कैसे बनाएं: 1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं।
  • फायदा: स्किन को डीप क्लीन करता है, डलनेस हटाता है और निखार लाता है।

2. खीरे का रस

  • कैसे लगाएं: खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और चेहरे पर कॉटन से लगाएं।
  • फायदा: त्वचा को ठंडक देता है, पोर्स टाइट करता है और इंस्टेंट फ्रेश लुक देता है।

3. कच्चा दूध

  • कैसे इस्तेमाल करें: रूई में दूध लेकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
  • फायदा: नेचुरल क्लेंज़र की तरह काम करता है, स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

4. शहद और नींबू

  • कैसे बनाएं: 1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
  • फायदा: डेड स्किन हटाता है, त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

5. टमाटर का गूदा

  • कैसे इस्तेमाल करें: टमाटर का गूदा चेहरे पर रगड़ें और 10 मिनट बाद धो लें।
  • फायदा: टैन हटाता है और स्किन को ब्राइट बनाता है।

नोट:

हर स्किन टाइप अलग होती है। किसी भी घरेलू उपाय को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

Related articles

Healthy Lifestyle: 30 की उम्र में झुर्रियां और मसल्स कमजोरी का खतरा, इन आदतों से बनाएं दूरी

30 से 35 की उम्र के बीच शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इनमें चेहरे...

Bihar Travel: विदेशी सैलानियों के बीच लोकप्रिय हो रहा वैशाली का विश्व शांति स्तूप

बिहार के वैशाली जिले में स्थित विश्व शांति स्तूप इन दिनों विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र...

टॉम ब्रूस न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए अब पूर्व खिलाड़ी बन गए हैं. इस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के एक अनुभवी खिलाड़ी ने सबको हैरान करते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम बदल दी है।...

फैन को धक्का मारने पर जया बच्चन फिर विवादों में, वायरल वीडियो पर बॉलीवुड में मिली-जुली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का गुस्सा एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर...