Badrinath धाम में भारी बर्फबारी हुई है। इसके बाद बदरीनाथ धाम एक सफेद बर्फ की चादर से ढ़क गया है। बर्फबारी के बाद मौसम में ठंड और बढ़ गई है।
![Badrinath temple](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/btharanatha-thhama_1708670555.webp)
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। Badrinath धाम में जमकर बर्फबारी हुई है और धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं, जिससे बदरीनाथ धाम का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है। बदरीनाथ धाम में मौसम खुलने के बाद बेहद सुंदर नजारा देखने को मिला है।
![badrinath temple snowfall](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/brafabra_1708670664.webp)
चमोली जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यहाँ ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। इस सीज़न में बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। धाम में बर्फ लगभग चार से पांच फुट तक जम चुकी है। इससे नीचे के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
![badrinath temple snowfall](https://optimindia.com/wp-content/uploads/2024/02/btharanatha-thhama-ma-brafabra-k.webp)
लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है। बर्फबारी के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक रास्ता बंद हो गया है। मौसम साफ होने के बाद, बर्फ को हटाने का काम शुरू होगा। इस बर्फबारी से व्यवसायिक लोगों की खुशी का इजहार है।