Homeन्यूज़Jagannath Rath Yatra 2025: क्यों रोज बदला जाता है जगन्नाथ मंदिर की ध्वजा? एक दिन की भी चूक बन...

Jagannath Rath Yatra 2025: क्यों रोज बदला जाता है जगन्नाथ मंदिर की ध्वजा? एक दिन की भी चूक बन सकती है धरती पर संकट!

Date:

Share post:

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इस बीच एक बार फिर जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी परंपराएं और मान्यताएं चर्चा में आ गई हैं। इन सब में सबसे रोचक और चौंकाने वाला रहस्य है – मंदिर की चोटी पर रोज़ ध्वजा (पताका) बदलने की परंपरा।

रोज़ क्यों बदली जाती है ध्वजा?

पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर की चोटी पर हर दिन विशेष ध्वज लगाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘पतित पावन ध्वज’ कहा जाता है। यह सदियों पुरानी परंपरा है और इसका पालन बिना किसी चूक के हर दिन किया जाता है। ध्वजा बदलने की जिम्मेदारी महाराणा परिवार के सदस्यों की होती है, जो बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, 214 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़कर यह काम करते हैं। यह परंपरा 365 दिन, हर हाल में निभाई जाती है – चाहे तेज़ आंधी हो या बारिश।

एक दिन भी ना हो ये परंपरा पूरी, तो?

मान्यता है कि अगर किसी दिन ध्वजा नहीं बदली गई या यह परंपरा टूट गई, तो इसे शगुन की जगह अपशगुन माना जाएगा। लोकविश्वास है कि ऐसा होना पुरी या देश के लिए संकट का संकेत हो सकता है। इसी कारण हर हाल में इसे अखंड परंपरा की तरह निभाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक बार भी चूक हुई तो मंदिर 18 साल के लिए बंद हो सकता है।

क्या है ध्वज से जुड़ी विशेष बातें?

  • ध्वजा हमेशा भगवान जगन्नाथ के सामने से हवा के विपरीत दिशा में लहराता है, जो आज तक विज्ञान भी नहीं समझ सका।
  • यह एक पवित्र प्रतीक है, जिसे देखने मात्र से ही भक्तों को पुण्य मिलता है।
  • ध्वज पर ‘सुदर्शन चक्र’ और ‘नारियल का पत्ता’ लगाया जाता है, जो देवता की शक्ति का प्रतीक है।

जगन्नाथ मंदिर की ध्वज परंपरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का गहरा प्रतीक है। यह आज भी दिखाता है कि कैसे आस्था और अनुशासन एक समाज को जोड़ कर रखते हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...