Homeन्यूज़विदेशहरियाणा की पहली महिला ड्रोन पायलट! तकनीक के दम पर बदल रही हैं किसानों की तकदीर

हरियाणा की पहली महिला ड्रोन पायलट! तकनीक के दम पर बदल रही हैं किसानों की तकदीर

Date:

Share post:

घर की रसोई से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, सब कुछ आधुनिक हो चुका है। ऐसे में खेती का क्षेत्र पिछड़ा न रहे इसलिए एक से बढ़कर एक तकनीक विकसित की जा रही है। इसमें से कम ही तकनीकें हैं, जो किसानों तक पहुंच पा रही हैं। लेकिन हरियाणा की महिला ड्रोन पायलट निशा सोलंकी किसानों को तकनीक के दम पर ही तरक्की करते देखना चाहती हैं और इसके लिए वह कोशिश भी कर रही हैं।  

निशा एक एग्रीकल्चर इंजीनियर हैं। लेकिन किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए उन्होंने ड्रोन उड़ाना सीखा और आज एक ड्रोन पायलट बनकर वह किसानों को इसका इस्तेमाल करना सिखा रही हैं। पुरुष प्रधान माने जाने वाले खेती के काम को ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और युवा अपनाएं, इसी सोच को ध्यान में रखकर निशा ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की थी। 

लेकिन अपनी पढ़ाई के दौरान, जब उन्हें खेती में ड्रोन के उपयोग और इसके फायदों का पता चला, तो उन्होंने लीग से हटकर कुछ नया करने की ठानी। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल ड्रोन पायलट का कोर्स किया। आज वह महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविघालय करनाल से जुड़कर ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और कई किसानों को इसका उपयोग करना भी सिखा रही हैं।  

Related articles

बिहार न्यूज़: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, “सत्ता में बैठे लोग लूट रहे सरकारी खजाना”

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव...

टोक्यो के यें फेमस स्थल जो परंपरा और आधुनिकता का है अद्भुत संगम

टोक्यो, जापान की राजधानी, अपनी तेज़ रफ्तार जीवनशैली, तकनीकी चमत्कारों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।...

वर्ल्ड लिवर डे 2025: 30 से कम उम्र के युवाओं में लिवर रोगों का बढ़ता खतरा, क्या पीलिया है शुरुआती संकेत?

हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाने वाला  वर्ल्ड लिवर डे  इस बार "Food is Medicine" थीम के...

ट्रैफिक रडार उपकरणों के लिए नए नियम 1 जुलाई से लागू, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए...