Homeन्यूज़Amethi News: अमेठी में शादी के 13 साल बाद पत्नी का अफेयर पकड़ा, पति ने प्रेमी से करवा दी...

Amethi News: अमेठी में शादी के 13 साल बाद पत्नी का अफेयर पकड़ा, पति ने प्रेमी से करवा दी कोर्ट मैरिज

Date:

Share post:

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और और मेरठ के नीले ड्रम वाले कांड के बीच ‘पति पत्नी और वो’ का एक और केस सामने आया है। लेकिन यहां मामला कुछ अलग है, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शादी के 13 साल बाद अपनी पत्नी का अफेयर पकड़ लिया, और विवाद करने या हंगामा खड़ा करने के बजाय, उसने पत्नी की प्रेमी से कोर्ट मैरिज करवा दी।

मामला अमेठी के मुसाफिरखाना इलाके का बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। पति को पत्नी के किसी और से रिश्ते की आशंका थी। जब सच्चाई सामने आई, तो उसने सामाजिक बवाल खड़ा करने के बजाय एक अनोखा फैसला लिया।

पति ने दोनों को बुलाया, बैठकर बात की और फिर कानूनी तरीके से कोर्ट में विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। कोर्ट मैरिज के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई और पति ने उसे खुले मन से विदा किया।

इस घटना की चर्चा स्थानीय क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है। कई लोग पति के शांत और समझदारी भरे फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे ‘इमोशनल सरेंडर’ भी कह रहे हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...