Homeन्यूज़Ajit Doval Moscow Trip Cancelled: एनएसए अजीत डोभाल की अचानक रद्द हुई मॉस्को यात्रा, बीमार होने की खबरें आईं...

Ajit Doval Moscow Trip Cancelled: एनएसए अजीत डोभाल की अचानक रद्द हुई मॉस्को यात्रा, बीमार होने की खबरें आईं सामने

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की प्रस्तावित मॉस्को यात्रा अचानक रद्द कर दी गई है, जिससे सरकार के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएसए डोभाल की तबियत खराब है, वे मौसमी फ्लू की वजह से बीमार पड़ गए हैं। डोभाल को 27 से 29 मई तक मॉस्को में आयोजित होने वाली सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने जाना था। यही कारण है कि उन्होंने अपनी रूस यात्रा अंतिम समय पर टाल दी। हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया है, जिससे मामले को लेकर सस्पेंस और कयास और भी बढ़ गए हैं।

खबरों की माने तो, डोभाल मौसमी फ्लू संबंधी अस्वस्थता के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ हैं, उन्होंने कहा कि एनएसए शीघ्र ही सामरिक और सुरक्षा मामलों पर रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। एनएसए डोभाल को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है। वे इसी वजह से मॉस्को नहीं जा रहे हैं। अहम बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल ठीक है। वे ज्यादा गंभीर दिक्कत का सामना नहीं कर रहे हैं।

वही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया था। डोभाल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मॉस्को जाने वाले थे, उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम मानी जा रही है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...