Homeन्यूज़Ahmedabad Plane Crash: गिरते ही धधकने लगा एअर इंडिया का विमान, अहमदाबाद में मंजर देख कांप उठे लोग

Ahmedabad Plane Crash: गिरते ही धधकने लगा एअर इंडिया का विमान, अहमदाबाद में मंजर देख कांप उठे लोग

Date:

Share post:

अहमदाबाद से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एअर इंडिया का एक विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण अपना नियंत्रण खो बैठा और एक घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में आकर गिर गया।

वही इस हादसे का वीडियों खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है। https://youtu.be/6vBOMvV86BY?si=NpvYMFAZt8QFlaWY

दुर्घटना के बाद इलाके में कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। चश्मदीदों के अनुसार, ज़मीन पर गिरते ही विमान में तेज़ धमाका हुआ और आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास के कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

विमान में सवार थे 242 लोग:
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। अभी तक किसी के हताहत या सुरक्षित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अभी आ रही है जानकारी:
घटना की विस्तृत जानकारी फिलहाल आने की प्रतीक्षा की जा रही है। एयर इंडिया और DGCA ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी स्थिति पर नज़र बना ली है।

अमित शाह ने की गुजरात के CM से बात

हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

Related articles

नेपाल में ‘Gen Z’ का महाविद्रोह: केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, सेना ने संभाली कमान, काठमांडू एयरपोर्ट बंद

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ 'Gen Z' का विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े...

जितिया व्रत 2025: 14 सितंबर को रखा जाएगा जिउतिया, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला जितिया व्रत (Jitiya Vrat) इस साल 14...

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद, करिश्मा के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट...

दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है।...

Nepal Protest Live: काठमांडू में सुरक्षा के बीच भी Gen-Z का जोरदार विरोध जारी, तीन जिलों में लगा कर्फ्यू

नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ "जनरेशन-जी" (Gen-Z) का विरोध...