Homeन्यूज़अहमदाबाद: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदी युवती

अहमदाबाद: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदी युवती

Date:

Share post:

अहमदाबाद के हंसोल क्षेत्र स्थित अत्रेय ऑर्चिड अपार्टमेंट में मंगलवार शाम एक भीषण आग लग गई, जिससे निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों से बचने के लिए कई लोगों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाई।​ इस खबर नेे सभी को चौंका दिया। वही इस घटना की वीडियों भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखिए पूरा वीडियों https://x.com/ANI/status/1917406632062955847

सुत्रों के अनुसार, आग शाम लगभग 6:30 बजे चौथी मंजिल के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर के बाहरी यूनिट में विस्फोट के कारण आग लगी, जो तेजी से फैलकर ‘सी’ और ‘डी’ विंग्स तक पहुँच गई। आग की भयावहता को देखते हुए, कई महिलाओं ने अपने बच्चों को नीचे फेंककर खुद भी पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई। नीचे मौजूद लोगों ने गद्दे और चादरों की मदद से उन्हें सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया। ​

इस घटना में तीन महिलाएं जिनकी उम्र 46, 34 और 14 वर्ष की है। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 34 वर्षीय महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य दो की स्थिति स्थिर है।​

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग ने छह फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। फायरफाइटर्स ने 27 लोगों को एरियल लैडर प्लेटफॉर्म की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि चार लोगों ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई। ​

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को जान बचाने के लिए ऊँचाई से कूदते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की देरी और अपर्याप्त उपकरणों की शिकायत की है।​ अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच जारी है।​

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...