Homeन्यूज़हमारी पार्टी ने सब गड़बड़ कर दिया,कभी उनके साथ नही जाएंगे- नीतिश कुमार

हमारी पार्टी ने सब गड़बड़ कर दिया,कभी उनके साथ नही जाएंगे- नीतिश कुमार

Date:

Share post:

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दे दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नए सस्पेंस को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा, “बीच में थोड़ी गड़बड़ी हो गई थी, लेकिन अब सब साफ है।” उनके इस बयान को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, खासकर महागठबंधन और पुराने साथियों लालू यादव और कांग्रेस को लेकर।

नीतीश कुमार ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब राज्य में गठबंधन की राजनीति फिर से एक नए मोड़ पर है। पिछले कुछ वर्षों में नीतीश कुमार ने एनडीए और महागठबंधन – दोनों के साथ आकर और फिर अलग होकर राजनीति में उथल-पुथल मचाई है।

हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में महागठबंधन में दोबारा जाने की बात नहीं कही, लेकिन उनके ‘अब सब साफ है’ वाले बयान ने राजनीतिक पर्यवेक्षकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह संकेत है कि नीतीश कुमार का मन फिर से अपने पुराने साथियों की ओर खिंच रहा है? या यह केवल एक राजनीतिक चतुराई है?

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि नीतीश का यह बयान एक रणनीतिक चाल भी हो सकता है, जिससे वे दोनों पक्षों पर दबाव बना सकें – वर्तमान NDA सहयोगियों पर और पूर्व सहयोगियों पर भी।

बता दें कि नीतीश कुमार ने इससे पहले भी कई बार अपने रुख में बदलाव करके सभी को चौंकाया है। कभी बीजेपी के साथ, कभी लालू यादव के साथ, फिर दोबारा बीजेपी के साथ और अब एक बार फिर से रहस्य भरे अंदाज़ में दिया गया यह बयान चर्चा में है।

Related articles

Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल! TCS के कमजोर रिजल्ट ने गिराया सेंसेक्स, 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो हरे निशान में हुई, लेकिन कुछ ही...

Shiv Bhakti Song: सावन की शुरुआत पर रिलीज हुआ ‘रुद्र-शक्ति’ का दूसरा गाना, शिव भक्ति में डूबे दिखे अक्षरा सिंह-विक्रांत सिंह राजपूत।

सावन 2025 की पावन शुरुआत के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खास तोहफा सामने...

Qatar Tourism: कतर घूमने जा रहे हैं? ये 8 जगहें जरूर देखें–यहां परंपरा भी है और फ्यूचर भी

कतर (Qatar), खाड़ी देशों में एक तेजी से उभरता हुआ टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। FIFA World Cup...

Electric SUV India: भारत में दस्तक देने को तैयार वोल्वो EX30, कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV – जानें रेंज और फीचर्स

स्वीडिश ऑटोमेकर वोल्वो जल्द ही भारत में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV EX30 लॉन्च करने जा रही है।...