Homeमनोरंजनकरिश्मा कपूर बच्चों के साथ दिल्ली पहुँचीं, करीना-सैफ भी हुए शामिल, पूर्व पति संजय कपूर को दी अंतिम श्रद्धांजलि

करिश्मा कपूर बच्चों के साथ दिल्ली पहुँचीं, करीना-सैफ भी हुए शामिल, पूर्व पति संजय कपूर को दी अंतिम श्रद्धांजलि

Date:

Share post:

उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनका निधन 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

संजय कपूर (उर्फ सुंजय कपूर) की मृत्यु के 7 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया। लंदन में निधन होने के कारण परिवार को शव लाने में कानूनी औपचारिकताओं और दस्तावेजों के चलते काफी इंतज़ार करना पड़ा।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचीं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी कपूर परिवार के साथ खड़े नज़र आए।

संजय कपूर एक प्रतिष्ठित बिजनेस टाइकून थे और Sona Comstar के चेयरमैन रह चुके थे। वे ऑटो इंडस्ट्री से भी गहराई से जुड़े थे और ACMA के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्हें पोलो खेल का बेहद शौक था। 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान खेलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे मौके पर ही उनका निधन हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में मधुमक्खी के काटने के कारण एलर्जिक शॉक की बात भी सामने आई है।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में संजय कपूर की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

संजय कपूर की मृत्यु से कपूर और कपूर खानदान के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान कई नामचीन हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...