HomeमनोरंजनSanjay Kapoor Death: मधुमक्खी निगलने के बाद संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की...

Sanjay Kapoor Death: मधुमक्खी निगलने के बाद संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की मौत

Date:

Share post:

मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गलती से एक ज़िंदा मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद उन्हें तेज हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

बताते चले कि, संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन सी महसूस हुई. उन्होंने खेल को रोकने की रिक्वेस्ट की और फिर मैदान से बाहर चले गए, रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने आगे बताया कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

संजय कपूर, करिश्मा कपूर के साथ साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दोनों का तलाक 2016 में हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, कपूर फैमिली इस खबर से गहरे सदमे में है। बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में एलर्जिक रिएक्शन और कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह माना जा रहा है।

बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक के कुछ साल बाद मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. कपल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने अज़रियास कपूर रखा. इस बीच, करिश्मा ने सिंगल रहना चुना और संजय से अलग होने के बाद दोबारा शादी नहीं की.

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...