Date:

Share post:

बॉलीवुड जगत से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है जी हां बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार अब इस दुनियां में नही रहें। इस खबर ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को मायूस कर दिया। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने उनके निधन की जानकारी दी।

लंबे समय से थे बीमार

कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे और तकलीफ में थे। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार दो महीने में 88 साल के होने वाले थे। इसके साथ ही मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।

भारत कुमार’ के नाम से जाने जाते थे

मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी बॉलीवुड सितारे दुखद की इस घड़ी एक्टर मनोज कुमार के परिवार के साथ खड़ा है।

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

मनोज कुमार ने 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘शहीद’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘पत्थर के सनम’, ‘नील कमल’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।

मनोज कुमार को मिले पुरस्कार

मनोज कुमार को उनके फिल्मी करियर में कई पुरस्कार मिले। उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मनोज कुमार का निधन हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्हें हमेशा उनकी देशभक्ति फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए याद किया जाएगा।

Related articles

Divorced Wife Rights: तलाक के बाद भी पत्नी को मिलेगा भरण-पोषण, पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि तलाक के बाद भी पत्नी भरण-पोषण...

Shreyas Iyer New Car: लाइफ हो तो श्रेयस अय्यर जैसी! खरीदी 3 करोड़ की ब्लैक मर्सिडीज G-Wagon, फैंस बोले- ‘स्टार की शान’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर लाइमलाइट बटोरी है — इस बार...

Deputy CM Punjab: डिप्टी सीएम बन सकते हैं संजीव अरोड़ा? लुधियाना उपचुनाव में AAP की जीत के बाद पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के संकेत

लुधियाना पश्चिमी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बड़ी जीत के बाद पंजाब...

Voter List Controversy: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर हमला, संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां, BJP के इशारे पर हो रहा वोटर लिस्ट...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे मतदाता...