Date:

Share post:

बॉलीवुड जगत से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है जी हां बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार अब इस दुनियां में नही रहें। इस खबर ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को मायूस कर दिया। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने उनके निधन की जानकारी दी।

लंबे समय से थे बीमार

कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे और तकलीफ में थे। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार दो महीने में 88 साल के होने वाले थे। इसके साथ ही मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।

भारत कुमार’ के नाम से जाने जाते थे

मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी बॉलीवुड सितारे दुखद की इस घड़ी एक्टर मनोज कुमार के परिवार के साथ खड़ा है।

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

मनोज कुमार ने 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘शहीद’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘पत्थर के सनम’, ‘नील कमल’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।

मनोज कुमार को मिले पुरस्कार

मनोज कुमार को उनके फिल्मी करियर में कई पुरस्कार मिले। उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मनोज कुमार का निधन हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्हें हमेशा उनकी देशभक्ति फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए याद किया जाएगा।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...