HomeमनोरंजनKseniya Alexandrova Death: रूसी मॉडल क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा का निधन, कार एक्सीडेंट के बाद 30 साल की उम्र में दुनिया...

Kseniya Alexandrova Death: रूसी मॉडल क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा का निधन, कार एक्सीडेंट के बाद 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Date:

Share post:

फेमस मॉडल और 2017 की वाइस-मिस रूस क्सेनिया एलेक्जेड्रोवा की कार एक्सीडेंट के कुछ दिन बाद ही निधन की खबर सामने आई हैय़ क्सेनिया कई हफ्तों से कोमा में थीं, जिसके बाद से ये दुखद खबर सबके सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को क्सेनिया की कार का एक्सीडेंट हुआ, हालांकि उनके साथ कार में उनके पति भी मौजूद थे, लेकिन वो इस घटना में बच गए. हालांकि, क्सेनिया का कार एक्सीडेंट काफी अजीबोगरीब तरीके से हुआ है.

रूस से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल क्सेनिया एलेक्जेंड्रोवा (Kseniya Alexandrova) का कार एक्सीडेंट के बाद निधन हो गया। 30 वर्षीय क्सेनिया अपने पति के साथ कार से सफर कर रही थीं, जब अचानक एक हिरण सामने आ गया। टक्कर से कार का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद क्सेनिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और कई हफ्तों तक कोमा में रहीं। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिरकार उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई।

क्सेनिया रूस की फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम थीं और उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की थी। उनकी असमय मौत से फैशन वर्ल्ड और उनके चाहने वालों में गहरा शोक छा गया है। फैंस सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के लिए यह बेहद कठिन समय है।

सिर पर लगी थी चोट

एल्क के कार से टकराने की वजह से मॉडल को सिर में गंभीर चोट लगी और वो उसी वक्त बेहोश हो गईं. क्सेनिया के पति ने बताया कि हिरण के कूदने और टक्कर होने में एक सेकंड से भी कम समय था, मैं कुछ कर ही नहीं पाया. हिरन सीधे कार में घुस गया और सिर पर जोर से चोट लगी. क्सेनिया बेहोश हो गईं, उनके सिर पर चोट लगी और सब कुछ खून से भर गया था. हालांकि, इस हादसे के बाद से क्सेनिया कोमा में चली गई थीं।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

क्सेनिया को रिप्रेजेंट करने वाली एजेंसी मोडस विवेंडिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उनकी तरफ से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया कि गहरे दुख के साथ, हम अनाउंस करते हैं कि हमारी कलीग और दोस्त, मॉडल क्सेनिया एलेक्जेड्रोवा का कल रात निधन हो गया। क्सेनिया ने लास वेगास में मिस यूनिवर्स 2017 कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया था, लेकिन वह टॉप 16 सेमीफाइनलिस्टों में जगह नहीं बना पाई थीं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...