धर्म शास्त्रों में पितरों का खास महत्व है। माना जाता है कि पितर घर की खुशहाली और शांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में पितरों को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं।

पितरों को खुश करने के लिए पितृ पक्ष के पवित्र महीने में श्राद्ध किया जाता है। इससे उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

घर में मृत व्यक्ति की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए।

दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए क्योंकि यह पितरों की दिशा होती है।

पितरों को खुश करने के लिए मुख्य द्वार पर जल चढ़ाएं।

 गीता के सभी अध्याय पढ़ सकते हैं तो अच्छा है। नहीं पढ़ सकते तो पितृ मुक्ति से जुड़ा सातवां पाठ जरूर पढ़ें। इससे पितरों को मोक्ष मिलेगा।