ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया है। 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले रोहित अब नई भूमिका में नजर आएंगे। भारत और श्रीलंका मिलकर इस विश्व कप की मेजबानी करेंगे।
ICC ने किया औपचारिक एलान
ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि नौ बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित से बेहतर एम्बेसडर कोई नहीं हो सकता। उनकी उपलब्धियां और लोकप्रियता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त बनाती हैं।
रोहित शर्मा ने दी अपनी प्रतिक्रिया
एम्बेसडर बनने पर रोहित ने सम्मान जताते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को भारत की मेहमाननवाजी का शानदार अनुभव दिलाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और श्रीलंका मिलकर इस विश्व कप को यादगार बनाएंगे।

