Homeन्यूज़Paryushana Parva 2025: जैन साधु-साध्वी क्यों करते हैं केशलोचन? जानें इस दर्दनाक परंपरा का महत्व

Paryushana Parva 2025: जैन साधु-साध्वी क्यों करते हैं केशलोचन? जानें इस दर्दनाक परंपरा का महत्व

Date:

Share post:

जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व पर्युषण पर्व 2025 इस साल बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान जैन साधु-साध्वियां आत्मसंयम, तप और त्याग का संदेश देते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है केशलोचन, यानी सिर और दाढ़ी के बालों को हाथों से नोंचकर त्याग करना। यह परंपरा बेहद कठिन और दर्दनाक मानी जाती है।

केशलोचन का उद्देश्य सांसारिक मोह-माया, शरीर के आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर होकर आत्मशुद्धि और वैराग्य की ओर बढ़ना है। जैन साधु-साध्वियां मानते हैं कि शरीर की सजावट, बाल और बाहरी सौंदर्य मोह का कारण है। इसे त्यागकर ही सच्चे तप और साधना की राह पर चला जा सकता है।

इस प्रक्रिया में साधु-साध्वियां अपने सिर और दाढ़ी के बाल हाथों से खींचकर निकालते हैं। इस दौरान उन्हें दर्द सहना पड़ता है, लेकिन इसे आत्मबल और धैर्य की परीक्षा माना जाता है। इस प्रकिया में बालों व दाड़ी को खिंचते व निकालते समय खून भी निकल जाता है। लेकिन बाद में साधु- साध्वियोंं को इसकी आदत हो जाती है। यह प्रक्रिया सबसे दर्दनाक प्रक्रिया में से एक है।

पर्युषण पर्व का मुख्य संदेश है अहिंसा, सत्य और क्षमा। इस अवसर पर जैन समुदाय के लोग व्रत, स्वाध्याय और तपस्या करते हैं। वहीं, साधु-साध्वियां अपने जीवन को और अधिक संयमित और तपस्वी बनाने के लिए केशलोचन जैसे कठोर नियमों का पालन करते हैं। इस समुदाय के लोगों को कई प्रकार के कड़े नियम का पालन करना पड़ता है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...