दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा मौजूद है। जिसे देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। बुर्ज खलीफा समेत यहां की ऊंची इमारतें, नाइटलाइफ, शानदार शॉपिंग मॉल और तरह-तरह के लजीज जायकों के कारण ये शहर फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। UAE का दुबई शहर, भले ही भारत के कई शहरों से ज्यादा डेवलप है, लेकिन यहां पर कुछ नियम ऐसे हैं, जो आपको हैरत में डाल सकते हैं।
जी हां जहां भारत में किसी भी प्रकार के कपड़े पहने पर कोई मनाही नहीं हैं, वहीं दुबई में कपड़ों को लेकर कुछ खास नियम बनाए गए हैं। जिसे दुबई में रह रहे लोगों को और टूरिस्ट्स को फॉलो करना अनिवार्य है। बता दें, यहां महिलाओं और लड़कियों को कपड़े पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
महिलाओं के लिए नियम-
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का बेहद आलीशान और खूबसूरत शहर है। जिसका आधिकारिक धर्म इस्लाम है। ऐसे में यहां पर महिलाओं को इस्लामिक कल्चर के अनुसार की कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। महिलाओं के कपड़े ऐसे होने चाहिए, जो रिवीलिंग न दिखें। महिलाएं जिस भी प्रकार के कपड़े पहनती हैं, वो कंधे तक ढंके हों। अगर स्कर्ट या शॉर्ट्स पहनती हैं, तो उसके नीचे यहां कोई पजामी, स्टॉकिंग होनी चाहिए या फिर स्कर्ट या शॉर्ट्स घुटनों से नीचे होनी चाहिए।
दुबई में महिलाएं पब्लिक प्लेस में ढकती हैं चेहरा?
नियम के अनुसार दुबई में महिलाओं को पब्लिक प्लेस में अपने सिर, चेहरे और बालों को स्कार्फ या किसी ऐसी चीज़ से ढकने की जरूरत नहीं है, हालांकि मुस्लिम महिलाएं, विशेष रूप से खाड़ी अरब, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से अपने बालों, चेहरे और सिर को स्कार्फ से ढकती हैं। ये पूरी तरह से उनकी चॉइस पर निर्भर है। हालांकि, मस्जिद में जाते समय महिलाओं को अपने बाल, शरीर और पैर ढकने पड़ते हैं, वहीं चेहरा ढकना जरूरी नहीं है।
मॉल में महिलाएं न पहनें स्पेगेटी-
दुबई के मॉल में महिलाओं को स्पेगेटी टॉप की पहनने के लिए मना किया जाता है। साथ ही, बहुत टाइट और/या लो-कट टी-शर्ट को भी आपत्तिजनक माना जाता है। दुबई के शॉपिंग मॉल और शॉपिंग सेंटरों में स्ट्रैपी टॉप पहनने वाली महिलाओं को चेतावनी दी जा सकती है।
दुबई के अधिकांश मॉल, रेस्तरां और होटल कस्टमर को ‘डिसेंट कपड़े पहनने’ के लिए कहते हैं और अपने घुटनों और कंधों को ढकने की सलाह देते हैं। वैसे तो जब तक आप दुबई के होटल, मॉल में जाते हैं, तो आपको डिसेंट कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है। यदि आप दुबई रमजान के दौरान यात्रा करते हैं तो इन नियमों को अधिक सख्ती से लागू किया जा सकता है।