Homeन्यूज़Eye Care Tips: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मायोपिया, माता-पिता रहें सतर्क, स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा खतरा

Eye Care Tips: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मायोपिया, माता-पिता रहें सतर्क, स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा खतरा

Date:

Share post:

आजकल के बच्चों में आखों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। छोटे-छोटे बच्चों को आखों पर चश्में लग रहें है। ऐसा सिर्फ एक बच्चे के साथ नही बल्कि 90% बच्चों के साथ ऐसा ही हो रहा है। ऐसा एक नई बीमारी के कारण हो रहा है। जिसका मान है मायोपिया।

बच्चों में मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। हालिया अध्ययनों के मुताबिक, भारत में 5 से 15 वर्ष के बच्चों में मायोपिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 1999 में जहां यह दर 4.44% थी, वहीं 2019 में यह 21.5% तक पहुंच गई और अनुमान है कि 2050 तक यह करीब 48% तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम इस समस्या का बड़ा कारण बना। लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने से बच्चों की आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

डॉक्टर्स का सुझाव है कि माता-पिता समय पर बच्चों की आंखों की जांच करवाएं और उन्हें बाहरी गतिविधियों व खेलों में अधिक समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा 20-20-20 नियम का पालन करना बेहद जरूरी है—यानी हर 20 मिनट पर 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह आदत आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है और मायोपिया से बचाव में मदद करती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती सतर्कता और जीवनशैली में बदलाव से बच्चों को निकट दृष्टि दोष से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...