Homeन्यूज़NEET PG Admit Card: NEET PG 2025 एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card: NEET PG 2025 एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Date:

Share post:

देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही पाली में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और परीक्षा के दिन उसकी प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं।

कब होगी परीक्षा?

नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से हर प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सही उत्तर का चुनाव करना होगा।

NBEMS ने जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है, जहां से उम्मीदवार NEET PG और अन्य मेडिकल परीक्षाओं से जुड़ी सटीक और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किन कोर्सों में मिलेगा दाखिला?

  • MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)
  • MS (मास्टर ऑफ सर्जरी)
  • PG डिप्लोमा
  • DNB (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड)
  • DrNB (डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड)

कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2025 एडमिट कार्ड:

  1. सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर NEET PG 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण टिप्स:

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...