Homeन्यूज़Gold Price Today: टैरिफ डेडलाइन के चलते उछले सोना-चांदी के दाम, जानिए 23 जुलाई 2025 को आपके शहर में...

Gold Price Today: टैरिफ डेडलाइन के चलते उछले सोना-चांदी के दाम, जानिए 23 जुलाई 2025 को आपके शहर में क्या हैं रेट

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में टैरिफ की समय-सीमा (Tariff Deadline) नजदीक आने के चलते सोना और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। निवेशकों की खरीदारी और बाज़ार में बढ़ती अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने के दाम आए दिल बदलते रहते है। टैरिफ के चलते सोना-चॉंदी के दाम अचानक आसमान छुने लगते है।

दिल्ली में आज का रेट:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,450 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,860 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹76,100 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (Silver): ₹1,385 प्रति 10 ग्राम

अन्य शहरों में सोने-चांदी के भाव (औसतन):

  • मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,01,300, चांदी ₹1,375
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹1,01,500, चांदी ₹1,390
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,01,800, चांदी ₹1,395
  • लखनऊ, जयपुर, पटना, भोपाल जैसे शहरों में भी भावों में 0.5% से 1% तक का उछाल देखा गया।

उछाल की वजह क्या है?

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और टैरिफ लागू होने की डेडलाइन के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर सेफ हेवन यानी सोने की ओर बढ़ा है।
  • डॉलर में गिरावट और शेयर बाजार की अस्थिरता भी इसके पीछे अहम वजह हैं।

निवेशकों के लिए संकेत

वित्तीय जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और डॉलर में कमजोरी जारी रही, तो आने वाले दिनों में सोने का भाव ₹1.02 लाख के पार भी जा सकता है।

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय होते हैं. इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल आदि है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर सोने के भाव पर पड़ता है। अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है।

Related articles

बादशाह की तरह घटा सकते हैं वजन, बस रूटीन में आजमा लें ये तरीके

कुछ समय से बादशाह अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर काफी चर्चाओं में है. वह अपने सोशल...

क्या है ‘PANTS’ रूल? हर माता-पिता को बच्चों को ज़रूर सिखानी चाहिए ये 5 बातें!

बच्चों की सुरक्षा हर माता-पिता की पहली प्राथमिकता होती है। आज के समय में जब बच्चों के साथ...

Homemade Thai Curry: थाईलैंड की वो डिश जो भारतीयों की है फेवरेट! जानिए थाई करी की खासियत और बनाने का तरीका

थाईलैंड की स्वाद से भरपूर डिश थाई करी (Thai Curry) आज सिर्फ थाईलैंड में ही नहीं बल्कि भारत...

Preah Vihear Temple: शिव मंदिर बना विवाद की जड़! थाईलैंड और कंबोडिया के बीच क्यों छिड़ा संघर्ष? जानिए प्रीह विहार मंदिर की कहानी

दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दशकों से चल रहा विवाद एक प्राचीन...