Homeन्यूज़Fake Dairy Products: कहीं आपके खाने की थाली में तो नहीं परोसा जा रहा नकली पनीर? रांची में 550...

Fake Dairy Products: कहीं आपके खाने की थाली में तो नहीं परोसा जा रहा नकली पनीर? रांची में 550 किलो नकली पनीर, घी और मक्खन जब्त

Date:

Share post:

खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। रांची के ओरमांझी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ऑटो से 550 किलो नकली पनीर, घी और मक्खन जब्त किया है। यह नकली खाद्य सामग्री बिहार से रांची के होटलों और ढाबों में खपाने के लिए लाई जा रही थी।

Cutting paneer into pieces on wooden board

सूचना के आधार पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, बिहार से नकली पनीर की एक बड़ी खेप रांची में पहुंचाई जा रही थी। जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी भनक लगी, उन्होंने पुलिस के सहयोग से एक ऑटो को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकली डेयरी उत्पाद बरामद हुए।

ऑटो में नकली 550 केजी पनीर, 20 केजी घी व 20 केजी क्रीम बरामद हुआ। सूचना मिलने पर रांची जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन व सहायक पदाधिकारी शिवनंदन यादव टीम के साथ पहुंची।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
ऑटो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह नेटवर्क बिहार से संचालित होता है और नकली पनीर को बसों और अन्य निजी वाहनों के जरिए शहरों में भेजा जाता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बयान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए पदार्थों की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया यह नकली प्रतीत हो रहे हैं। इन पदार्थों का प्रयोग रेस्टोरेंट और ढाबों में आम ग्राहकों को परोसे जाने के लिए किया जा रहा था, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

Related articles

अमित मिश्रा का क्रिकेट से संन्यास, 25 साल लंबे करियर के बाद लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 25 साल के लंबे करियर के बाद क्रिकेट...

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली और पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी खतरे के...

‘Haunted – Ghosts of the Past’ का टीज़र रिलीज़: विक्रम भट्ट की वापसी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

 साल 2002 में आई फिल्म राज और 1920 (2008) जैसी हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम...

बाढ़ का कहर: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता डूबा, DMRC ने यात्रियों को दी वैकल्पिक मार्गों की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे शहर...