Homeन्यूज़Emergency Landing: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट से तकनीकी खराबी, 175 यात्रियों के साथ...

Emergency Landing: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट से तकनीकी खराबी, 175 यात्रियों के साथ सुरक्षित लौटा विमान

Date:

Share post:

पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार 8 जुलाई 2025 सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद आपात स्थिति में वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, उड़ान भरते समय विमान के एक इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत सतर्क निर्णय लेते हुए फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग में सहायता की।

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेजने की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी जांच जारी है।”

घटना के कारण कुछ समय के लिए पटना एयरपोर्ट पर अन्य फ्लाइट्स की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इंडिगो की यह फ्लाइट रोज़ाना सुबह दिल्ली के लिए रवाना होती है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...