HomeTrending Newsअयोध्या से 1600 किमी दूर मिली हजार साल पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा

अयोध्या से 1600 किमी दूर मिली हजार साल पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा

Date:

Share post:

रामनगरी अयोध्या से 1600 किमी दूर, नदी में प्राचीन भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली, विशेषज्ञों का कहना है, रामलला जैसी है आभा।

lord vishnu idol

कर्नाटक के रायचूर जिले में एक अद्भुत घटना सामने आई है। वहां के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिली है, जो करीब हजार साल पुरानी हो सकती है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि यह बिल्कुल रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा से मिलती-जुलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिमा 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है। अभी हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसने लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया।

प्रतिमा के साथ मिला शिवलिंग

इस विग्रह के साथ ही एक प्राचीन शिवलिंग भी पाया गया है। भगवान विष्णु के यह विग्रह रूप, रंग, और स्वरूप रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित विग्रह से समान है।

shivling

कैसी दिखती है प्रतिमा?

भगवान विष्णु की इस प्रतिमा के प्रभामंडल के चारों ओर ‘दशावतारों’ को उकेरा गया है। प्रतिमा पर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्की अलंकृत हैं। विष्णु जी की प्रतिमा के चार हाथ हैं, जिनमें दो ऊपर उठे हाथ शंख और चक्र से सुसज्जित हैं। नीचे की ओर सीधे किए दो हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हैं, जिनमें एक ‘कटि हस्त’ और दूसरा ‘वरद हस्त’ है।

vishnu idol

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिमा एक मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा है। इसे मंदिर में होने वाली तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाला गया होगा। प्रतिमा को कुछ नुकसान पहुंचा है, जैसे कि विग्रह की नाक थोड़ी सी क्षतिग्रस्त है।

Related articles

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र – दुल्हन बनीं धनश्री वर्मा! युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद कर ली दूसरी शादी?

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा अब इंफ्लुएंसर और डांसर से एक्ट्रेस भी बन चुकी...

Monsoon Hair Care: मॉनसून में बालों का झड़ना बना है सिरदर्द? अपनाएं ये 6 असरदार टिप्स और पाएं मजबूत बाल

बारिश का मौसम रोमांटिक तो होता है, लेकिन आपके बालों के लिए खतरे की घंटी भी है. नमी,...

Child Online Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए EU का बड़ा फैसला – अब ऐप से होगी उम्र की पक्की जांच!

डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। यूरोपीय संघ (EU) ने...

Nissan Magnite को Global NCAP से मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, फैमिली के लिए कितनी सुरक्षित है ये SUV?

निसान मैग्नाइट अब सिर्फ एक किफायती SUV नहीं रही, बल्कि इसे अब भारत में फैमिली के लिए सबसे...