Homeन्यूज़MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: आंगनवाड़ी में 19,504 पदों पर भर्ती, 12वीं पास...

MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: आंगनवाड़ी में 19,504 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Date:

Share post:

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विशेष रूप से 12वीं पास महिलाओं के लिए है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • आंगनवाड़ी सहायिका

योग्यता:

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिला होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदिका संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

  • चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा।
  • कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, लेकिन दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य होगा।

कैसे करें आवेदन:

  • आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट या जिला मुख्यालयों के माध्यम से किया जा सकता है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025

यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Related articles

गरीबी पर जीत, सब्ज़ीवाले की बेटी ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद

छत्तीसगढ़ में घोषित हुए CGPSC 2024 के नतीजों में सरगुजा ज़िले के सीतापुर काराबेल क्षेत्र की किसान परिवार...

T20 वर्ल्ड कप 2026: रोहित शर्मा को मिली ICC की अहम जिम्मेदारी

ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया...

17 साल बाद भी जख्म ताज़ा: 26/11 के शहीदों को देश का सलाम

देशभर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2008 में लश्कर-ए-तैयबा...

धर्मेंद्र के लिए शाहरुख खान भावुक, दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन...