Homeमनोरंजनकरिश्मा कपूर बच्चों के साथ दिल्ली पहुँचीं, करीना-सैफ भी हुए शामिल, पूर्व पति संजय कपूर को दी अंतिम श्रद्धांजलि

करिश्मा कपूर बच्चों के साथ दिल्ली पहुँचीं, करीना-सैफ भी हुए शामिल, पूर्व पति संजय कपूर को दी अंतिम श्रद्धांजलि

Date:

Share post:

उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनका निधन 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

संजय कपूर (उर्फ सुंजय कपूर) की मृत्यु के 7 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया। लंदन में निधन होने के कारण परिवार को शव लाने में कानूनी औपचारिकताओं और दस्तावेजों के चलते काफी इंतज़ार करना पड़ा।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचीं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी कपूर परिवार के साथ खड़े नज़र आए।

संजय कपूर एक प्रतिष्ठित बिजनेस टाइकून थे और Sona Comstar के चेयरमैन रह चुके थे। वे ऑटो इंडस्ट्री से भी गहराई से जुड़े थे और ACMA के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्हें पोलो खेल का बेहद शौक था। 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान खेलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे मौके पर ही उनका निधन हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में मधुमक्खी के काटने के कारण एलर्जिक शॉक की बात भी सामने आई है।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में संजय कपूर की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

संजय कपूर की मृत्यु से कपूर और कपूर खानदान के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान कई नामचीन हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

Related articles

Vitamin-B12 Deficiency: जानें किन कारणों से होती है कमी, समय रहते रहें सावधान

आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण लोगों में विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin-B12 Deficiency) तेजी से बढ़...

Health Update: काली किशमिश का पानी रोज सुबह पीने से होगी शरीर की कमजोरी दूर, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

क्या आप भी दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं? क्या थोड़ा-सा काम करने पर ही आपकी सांस फूलने...

कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला को मिली सज़ा, जाने पूरा मामला।

दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला को कुत्तों को खाना खिलाने पर...

Stray Dog Debate: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोगों में निराशा, अब उठी फैसले पर पुनर्विचार की मांग

सुप्रिम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों के मामलें में एक नया आदेश जारी किया है। कोर्ट...