Homeन्यूज़Assembly By polls: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, शुरुआती घंटों में बंगाल के कालीगंज में 30%...

Assembly By polls: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, शुरुआती घंटों में बंगाल के कालीगंज में 30% तो पंजाब के लुधियाना में 21% मतदान

Date:

Share post:

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। शुरुआती घंटों में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में मिला-जुला उत्साह देखा गया। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग जारी है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उपचुनाव का रिजल्ट 23 जून को आएगा।

गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सबसे ज्यादा 30.64% वोटिंग हुई। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 21.51% मतदान हुआ।

विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वजह

1. गुजरात: 2 सीटें

  • कडी: भाजपा विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी का इसी साल फरवरी में निधन हो गया था, जिसके चलते ये सीट खाली हुई थी।
  • विसावदर: आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक भूपेंद्रभाई गंडूभाई भायानी ने 13 दिसंबर 2023 पद से इस्तीफा दिया था। वे भाजपा में शामिल हुए थे। तब से ये सीट खाली है। साल 2022 में भाजपा के हारे प्रत्याशी हर्षद रीबडिया ने गुजरात हाईकोर्ट में भायानी की जीत को चुनौती दी थी। मार्च में हर्षद ने अपनी याचिका वापस ले ली थी, जिसके बाद उपचुनाव का रास्ता साफ हुआ था। उपचुनाव में AAP ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और AAP गठबंधन में हैं। भाजपा से किरीट पटेल प्रत्याशी हैं।

2. पंजाब: एक सीट

  • लुधियाना पश्चिम: AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का इसी साल जनवरी में निधन हुआ था। इसके बाद से ये सीट खाली है। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वे 2022 से राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है। आशु पहले की कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने जीवन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। वे पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य हैं। वो पहले पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।

3. पश्चिम बंगाल: एक सीट

  • कालीगंज: TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद का 2 फरवरी 2025 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। तब से ये सीट खाली है। TMC ने नसीरुद्दीन अहमद की बेटी अलीफा अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने स्थानीय पंचायत सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष घोष को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया गया है। CPI (M) ने काबिल को समर्थन दिया है।

4. केरल: एक सीट

  • नीलांबुर: 2021 में वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के समर्थन से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर पी.वी. अनवर विधायक चुने गए थे। सितंबर 2024 में केरल सीएम विजयन और LDF के बीच मतभेद के चलते 13 जनवरी 2025 को अनवर ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे TMC में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में TMC से पी.वी. अनवर, कांग्रेस से आर्यदान शौकत, CPI(M) से एम. स्वराज और भाजपा से माइकल जॉर्ज प्रत्याशी हैं।

राज्यों में वर्तमान सरकार की स्थिति

गुजरात: यहां भाजपा की सरकार है। भूपेंद्र पटेल CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 182 हैं। भाजपा के पास 161 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 12 और AAP के पास चार हैं। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीय के पास है।

पश्चिम बंगाल: राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी CM हैं। कुल विधानसभा की 294 सीटें हैं। TMC के पास 215 विधायक हैं। भाजपा के पास 77 सीटें हैं। कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है।

पंजाब: यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 117 हैं। AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, BSP के पास 1 और BJP के पास 2 सीटे हैं। एक विधायक निर्दलीय है।

केरल: यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 140 हैं। LDF के पास 98 सीटें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं।

Related articles

Raksha Bandhan 2025: फेस्टिव लुक के लिए ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स, राखी पर ऐसे लगें सबसे खास

रक्षाबंधन का त्योहार हर बहन के लिए बेहद खास होता है। इस साल 9 अगस्त 2025 को राखी...

Uttarkashi Cloudburst Live Update: धराली में फिर आया उफान, मकान और होटल मलबे में तब्दील

गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली खीर गंगा नदी में बादल फटने से आए सैलाब से तबाह हो...

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज, कम बजट में होगा खास सेलिब्रेशन

रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है. यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक इमोशनल...

Car Safety Tips: कार में AC चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों होती है मौत और बचाव के उपाय

गर्मियों में कई लोग सफर के दौरान कार में AC चलाकर सोने की आदत रखते हैं, लेकिन ये...